पकड़ा गया फर्जी IAS...गाड़ियों पर भारत सरकार का बोर्ड लगा जमाता था रौब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Aug, 2026 01:35 PM

fake ias officer arrested in khagaria

पुलिस को आरोपी ने भारतीय सुरक्षा प्रमुख अजीत डोभाल का अंडर कवर एजेंट बताया, जिसके सत्यापन के बाद यह प्रथम द्रष्टया फर्जी पाया गया। पुलिस ने मामला संदिग्ध होने के बाद उक्त व्यक्ति तथा उसके घर की विधिवत तलाशी ली

खगड़िया: बिहार में खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से एक फर्जी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर का रहने वाला मनीष कुमार गुप्ता अपने प्राईवेट वाहन पर भारत सरकार का साईन बोर्ड लगाकर लोगों से ठगी करता है और समाज में दबंगई दिखाता है। 

इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए खगड़िया पुलिस ने जब आरोपी से पुछताछ की तो उसने अपना नाम व पता मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार गुप्ता, पिता परमेश्वर गुप्ता, पता- जमालपुर बाजार थाना, गोगरी जिला, खगड़िया बताया तथा अपने मोबाईल पर मनीष कुमार सेंट्रल सतकर्ता आयोग अंकित एक आईडी कार्ड दिखाया। पुलिस को आरोपी ने भारतीय सुरक्षा प्रमुख अजीत डोभाल का अंडर कवर एजेंट बताया, जिसके सत्यापन के बाद यह प्रथम द्रष्टया फर्जी पाया गया। पुलिस ने मामला संदिग्ध होने के बाद उक्त व्यक्ति तथा उसके घर की विधिवत तलाशी ली तो उसके पास से विदेशी शराब, लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क, एप्पल कंपनी का मोबाईल, विभिन्न बैंकों के 20 क्रेडिट कार्ड बरामद हुए।

पुलिस अधीक्षक (SP) भानुप्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मनीश कुमार गुप्ता के संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया और तथ्यों का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि मनीश कुमार गुप्ता के पिता प्रोफेसर थे। उसके बाद भी इतनी अकूत संपत्ति कैसे अर्जित की इसका सत्यापन आर्थिक अपराध अनुसंधान व्यूरो की जांच से मालूम होगा। उन्होंने कहा कि मनीश कुमार गुप्ता के घर से बरसिंहा के सिंग तथा कई लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके मामले में गोगरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चन्दन कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर अवंती कुमारी, दिनेश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!