गोपालगंज अस्पताल में फर्जी साइन कांड, डॉक्टर की सैलरी पर रोक, क्लर्क के खिलाफ FIR का आदेश

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Apr, 2026 12:49 PM

fake signature scandal at gopalganj hospital doctor s salary withheld

​​​​​​​जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज स्थित मॉडल सदर अस्पताल में फर्जी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कराने के मामले में एक चिकित्सक के वेतन पर रोक लगा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जिलाधिकारी पवन सिन्हा के निर्देश पर एक चिकित्सक के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। 

साथ ही मामले में लापरवाही और मिलीभगत के आरोप में अस्पताल के प्रधान लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश भी जारी किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में नियमित जांच के दौरान पाया गया कि चिकित्सक बिना ड्यूटी पर उपस्थित हुए ही फर्जी हस्ताक्षर के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसे सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसमें बाधा डालने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह की नियमित निगरानी जारी रहेगी, जिससे सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!