Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jun, 2025 02:44 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मधुबन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मधुबन थाना क्षेत्र के लाही-बंजरिया पथ पर गुरुवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक ट्रैक्टर मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां...
Bihar Crime: बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। अपराधी बेखौफ होकर बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है, जहां एक ट्रैक्टर मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बाइक सवार बदमशों ने गोलियों से भूना
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मधुबन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मधुबन थाना क्षेत्र के लाही-बंजरिया पथ पर गुरुवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक ट्रैक्टर मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना के डुमरी कटसरी गांव निवासी मोहम्मद सुभान मिस्त्री के रूप में की गई है।
मो. सुभान मिस्त्री अपने पुत्र के साथ मधुबन से डुमरी कटसरी लौट रहे थे तभी अपराधियो ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।