Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jun, 2025 05:02 PM

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) विवेक दीप ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात को बरवत गांव निवासी रामदेव राम साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बागीचा रेस्टोरेंट के समीप अपराधियों ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने...
Bihar Crime News: बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) विवेक दीप ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात को बरवत गांव निवासी रामदेव राम साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बागीचा रेस्टोरेंट के समीप अपराधियों ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामदेव राम को जीएमसीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।