रोडरेज विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग... पिता व बेटे को लगी गोली, हालत गंभीर

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Oct, 2022 03:56 PM

fighting and firing over road rage dispute

घटना पटना जिले के विक्रम थाने के वजीरपुर गांव की है। दोनों घायलों की पहचान छोटे लाल यादव 37 वर्षीय और उनका बेटा 20 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात दोनों पक्षों के लोग बाइक से दुर्गा पूजा...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में बाइक से बाइक टकरा जाने से दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे पिता और पुत्र को गोली लग गई। दोनों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

दुर्गा पूजा मेला देखने गए हुए थे दोनों पक्ष
जानकारी के मुताबिक, घटना पटना जिले के विक्रम थाने के वजीरपुर गांव की है। दोनों घायलों की पहचान छोटे लाल यादव 37 वर्षीय और उनका बेटा 20 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात दोनों पक्षों के लोग बाइक से दुर्गा पूजा मेला देखने गए हुए थे। इसी बीच दोनों की बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद एक पक्ष को इतना गुस्सा आया कि उसने दुसरे पक्ष पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें दोनों पिता और पुत्र को गोली लग गई। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते मंगलवार को गोलीबारी में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए है, जिसमें 22 चक्र 12 बोर की गोली, एक दोनाली बंदूक, फायर किए हुए 3 खोखा, 12 बोर का 7 खोखा इत्यादि शामिल है। आरोपियों की पहचान निर्मल कुमार, नवनीत कुमार और हीरालाल प्रसाद के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!