समस्तीपुर में असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, 2 बच्चों की मां ने लगाए झूठी शादी और यौन शोषण के गंभीर आरोप

Edited By Harman, Updated: 09 Dec, 2025 03:56 PM

samastipur assistant jail superintendent arrested in case of s xual assault

समस्तीपुर: बिहार मे समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय उप कारा के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार को एक महिला के साथ यौन शोषण एवं मारपीट करने के मामले मे गिरफ्तार कर लिया गया है।

समस्तीपुर: बिहार मे समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय उप कारा के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार को एक महिला के साथ यौन शोषण एवं मारपीट करने के मामले मे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गयाजी जिले की एक महिला अमृता कुमारी ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना मे सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार के खिलाफ शादी के नाम पर जबरदस्ती यौन शोषण करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद दलसिंहसराय उप कारा के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार को कल रात उन्हें दलसिंहसराय से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। महिला का तलाक हो चुका है। पीड़िता का आरोप है कि मंदिर में झूठी शादी कर असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट आदित्य कुमार ने मुझसे संबंध बनाए थे। 

सूत्रों ने बताया कि जिले के दलसिंहसराय थाना मे दर्ज कांड संख्या 473/25 मे गिरफ्तार सहायक जेल अधीक्षक के साथ-साथ उनके माता एवं पिता को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!