लखीसराय में एक करोड़ 67 लाख रुपए का गांजा बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2021 05:02 PM

ganja worth one crore 67 lakhs recovered in lakhisarai

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात तस्कर रोशन सिंह पुत्र ललन सिंह भारी मात्रा में गांजा लाकर तस्करी करने वाला है जिसे तिरासी गांव टोला में छुपा कर रखा गया है और किसी दूसरे जगह पर भेजने की फिराक में है।...

लखीसरायः बिहार में लखीसराय जिले के बड़हिया थाने के जैतपुर गांव में पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गांजे की कीमत एक करोड़ 67 लाख से अधिक बताई जा रही है।

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात तस्कर रोशन सिंह पुत्र ललन सिंह भारी मात्रा में गांजा लाकर तस्करी करने वाला है जिसे तिरासी गांव टोला में छुपा कर रखा गया है और किसी दूसरे जगह पर भेजने की फिराक में है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। रोशन सिंह के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इसी क्रम में रोशन सिंह के सहयोगी पिंटू महतो उर्फ बाघा, पाली महतो प्रकाश महतो घर तलाशी ली गई।

पिंटू महतो के घर से 283 किलो, पाली महतो के घर से 565 किलो और प्रकाश के घर से 283 किलो गांजा बरामद किया गया है। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि कुल 11 सौ किलो गांजा जब्त किया गया है। बता दें कि गठित टीम में संजय कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक, एस आई रंजन कुमार, संजीत कुमार ओमप्रकाश सिंह, राकेश कुमार, राजू कुमार, प्रमोद कुमार पीटीसी कृपाशंकर शुक्ला बड़हिया शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!