दरभंगा के पुरानी कमला नदी पर बनेगा गेटेड वीयर, 26.26 करोड़ के वाटर प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jul, 2025 02:43 PM

gated weir will be constructed on the old kamla river of darbhanga

चौधरी ने बताया कि इस परियोजना पर 26 करोड़ 26 लाख 05 हजार 421 रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सिंचाई क्षमता को बढ़ाना, बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन में सुधार करना है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार...

Gated Weir in Darbhanga: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बताया कि दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित धेरूख ग्राम में पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर एवं उससे जुड़े अन्य निर्माण कार्यों की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

चौधरी ने बताया कि इस परियोजना पर 26 करोड़ 26 लाख 05 हजार 421 रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सिंचाई क्षमता को बढ़ाना, बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन में सुधार करना है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन के लिए लगातार काम कर रही है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 की तुलना में आपदा से लड़ने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार हैं। पहले, 2007-08 में जब नेपाल से एक लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तो 15 जिले बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लेकिन पिछले साल जब छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तब भी केवल 156 गांवों में ही पानी घुसा। हमारे लिए पहले बाढ़ का पानी विभीषिका थी, लेकिन अब उचित प्रबंधन के कारण यह वरदान साबित होने जा रही है।  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!