गर्व की बात...भागलपुर की 21 वर्षीय शालिनी GOOGLE में करेगी काम, 60 लाख का मिला पैकेज

Edited By Nitika, Updated: 07 Jan, 2021 01:57 PM

google gave a package of 60 lakhs to shalini

बिहार के भागलपुर की 21 वर्षीय शालिनी झा ने राज्य ही नहीं बल्कि देश का नाम भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। उसे गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करने का अवसर मिला है। इतना ही नहीं महज 21 वर्षीय शालिनी को गूगल ने 60 लाख का पैकेज दिया है।

 

भागलपुरः बिहार के भागलपुर की 21 वर्षीय शालिनी झा ने राज्य ही नहीं बल्कि देश का नाम भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। उसे गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करने का अवसर मिला है। इतना ही नहीं महज 21 वर्षीय शालिनी को गूगल ने 60 लाख का पैकेज दिया है। वहीं बिहार की इस बेटी ने कम उम्र में ही इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है।

विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने भागलपुर जिले के सुल्तानगंज की शालिनी झा को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करने का मौका दिया है। शालिनी सुल्तानगंज के मुरारका महाविद्यालय के रसायन विभागाध्यक्ष रहे स्व. प्रो. उमेश्वर झा की पौत्री एवं कामेश्वर झा की पुत्री है। वह अभी दिल्‍ली में पढ़ाई कर रही है। शालिनी इस समय दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वहीं शालिनी के परिवार ने बेटी को इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल होने पर खुशी जताई है।

बता दें कि शालिनी भागलपुर जिले की पहली बेटी है, जिसे महज 21 साल में  गूगल ने 60 लाख का पैकेज दिया है। शालिनी सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई है। उसे देखकर अन्य सभी लड़कियों में यह जज्बा आएगा कि वह भी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!