Heavy Rainfall Alert Bihar:बिहार में झमाझम बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, गया में टूटा रिकॉर्ड, छह जिलों में रेड अलर्ट जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jul, 2025 07:56 AM

heavy rainfall alert bihar

बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है और लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Heavy Rainfall Alert Bihar:बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है और लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में राज्य के अधिकतर जिलों में रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश ने सड़कों से लेकर आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। 
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का पूर्वानुमान जताया है और कुछ जिलों के लिए Red Alert भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को बिहार के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। खासतौर पर सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, बक्सर और रोहतास में तेज बारिश के साथ Thunderstorm and Lightning की आशंका है। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी पटना के अलावा गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, वैशाली, गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर समेत कई जिलों में आज भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। इन इलाकों में Scattered Showers, Lightning Risk और तेज हवाएं चल सकती हैं।

बुधवार को बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई जिसमें सबसे ज्यादा वर्षा गया जिले में हुई जहां 186.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बेगूसराय में 166.4 मिमी, समस्तीपुर में 139.6 मिमी, जमुई में 136.4 मिमी, सहरसा में 126.8 मिमी, औरंगाबाद में 120.8 मिमी, भभुआ में 115.4 मिमी और नवादा में 107.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह आंकड़े बुधवार दोपहर 12 बजे तक के हैं और उसके बाद भी कई इलाकों में बारिश जारी रही।

लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई है। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोतिहारी में 34.02 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं अरवल में सबसे कम 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

पूर्वी बिहार में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल कमजोर बनी हुई है, हालांकि गुरुवार को कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी और मध्य बिहार में भारी से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है जिससे कई नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!