Bihar Weather Forecast:बिहार में मानसून ने दी दस्तक, तेज गर्मी से मिली राहत, पटना सहित 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jul, 2025 07:29 AM

bihar weather forecast today 11 july 2025

पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। अधिकतर जिलों में बारिश न होने से वातावरण पूरी तरह शुष्क बना हुआ था।

Bihar Weather Forecast:पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। अधिकतर जिलों में बारिश न होने से वातावरण पूरी तरह शुष्क बना हुआ था। लेकिन गुरुवार की देर रात से मौसम में बदलाव देखा गया, जब आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

चार डिग्री तक गिरा तापमान

बारिश के चलते प्रदेशभर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 4°C की कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव मानसून के दोबारा सक्रिय होने का संकेत है। 

15 जुलाई के बाद और सक्रिय होगा मानसून

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 15 जुलाई के बाद मानसून का असर और ज्यादा स्पष्ट दिखेगा। तब तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी। आज भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। पटना सहित 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

अब तक सामान्य से 52% कम हुई बारिश

राज्यभर में अब तक सामान्य से करीब 52% कम वर्षा हुई है। सहरसा में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि पटना में भी औसतन 45–50% की कमी दर्ज हुई है। गया को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है। मधेपुरा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी जैसे कई जिलों में भी बारिश की स्थिति बेहद कमजोर रही। 

पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में एक-दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ बिजली गिर सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!