पति ने जहर युक्त मिठाई खिलाकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Nov, 2020 10:56 AM

husband gives painful death to wife after feeding him with poisoned sweets

बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बभनगामा गांव निवासी अनीशा खातून (19) की आठ माह पूर्व मटकुरिया गांव निवासी मोहम्मद सैयद के साथ शादी हुई थी। गुरुवार की शाम मोहम्मद सैयद अपने ससुराल आया और अपनी पत्नी को बाजार चलने को कहा और जब वह नहीं ग्ई तो वह बाजार चला गया तथा देर संध्या ससुराल आ गया और उसने अपनी पत्नी को जहर युक्त मिठाई खिला दी। वहीं शुक्रवार सुबह अनीशा खातून मृत पाई गई।

इस बीच घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है। उक्त मिठाई का डिब्बा भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में मृतका के पति मोहम्मद सैयद और उसके पिता अताबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मोहम्मद सैयद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!