Patna में इंडिया गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' का समापन आज, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Edited By Harman, Updated: 01 Sep, 2025 09:27 AM

india alliance s voter rights yatra concludes in patna today

बिहार में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआई आर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा'सोमवार को गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वहां से अंबेडकर पार्क तक कार्यकर्ताओं की पदयात्रा के साथ अपने अंतिम...

Voter Adhikar Yatra: बिहार में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआई आर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा'सोमवार को गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वहां से अंबेडकर पार्क तक कार्यकर्ताओं की पदयात्रा के साथ अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचेगी। इंडिया गठबंधन के नेता वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम समारोह को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की सोच से जोड़ने का संदेश देना चाहते हैं।   

इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज नेता पटना में जुटेंगे

बिहार कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार कुछ अन्य घटक दलों के नेता समापन समारोह में भाग लेंगे, जिनमे शिवसेना (उद्धव) के संजय राउत और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद यूसुफ पठान के नाम शामिल हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि एक सितंबर को समापन के दिन सुबह 10.50 बजे पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति पर राहुल गांधी और गठबंधन के प्रमुख नेता पुष्पांजलि और माल्यार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि उसी दिन गांधी मैदान के द्वार संख्या एक से एक पद यात्रा निकाली जाएगी जो एसपी वर्मा रोड, डाक बंगला रोड़, इनकम टैक्स, नेहरू पथ होते हुए बाबा साहब अंबेडकर पार्क जाएगी। महात्मा गांधी से अंबेडकर को जोड़ने वाली यात्रा के बाद राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करेंगे।     

 1300 किलोमीटर की दूरी तय की

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन की यह यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी और औरंगाबाद, गया, नवादा, नालन्दा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया,कटिहार, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, मुजफरपुर, सीतामढ़ी,पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण जैसे प्रमुख स्थानों से होते हुए 14वें दिन आरा पहुंची थी। इस यात्रा में करीब 24 जिलो के 50 विधानसभा क्षेत्रों में 1300 किलोमीटर की दूरी तय की गई। यात्रा का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने किया था। इस यात्रा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी -लेनिनवादी (भाकपा माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य तथा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी लगातार यात्रा और मंच पर बने रहे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य एसआईआर के बाद चुनाव आयोग की तरफ से जारी तथाकथित मतदाता सूची में गड़बड़ियों, 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने के विरुद्ध प्रतिरोध और गलत ढंग से सूची में डाले गए मतदाताओ के नामों जैसे मसलों से जनता को अवगत कराना था, जिसे इंडिया गठबंधन के नेताओ ने‘वोट चोरी'की संज्ञा दी थी। इस वोटर अधिकार यात्रा का काफिला भले ही 50 के करीब विधानसभा क्षेत्रों से गुजरा, लेकिन जिला मुख्यालयों में हुए कार्यक्रम में उन विधानसभा क्षेत्रों की भी जनता भाग लेने आई जहां यात्रा की टीम नही गयी। 

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने कांग्रेस और घटक दलों के कई राज्यों के मुख्यमंत्री आये, जिनमे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) अध्यक्ष एमके स्टालिन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी  के नेता अखिलेश यादव प्रमुख नाम थे। इस यात्रा के दौरान शुभारंभ के दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद भी शामिल हुए। यात्रा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का शामिल होना विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!