Edited By Ramanjot, Updated: 17 Aug, 2020 07:52 PM

बिहार सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
पटनाः बिहार सरकार ने एक बार फिर अतिरिक्त प्रतिबंधाें के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
दरअसल, बिहार में रविवार तक लॉकडाउन का अंतिम दिन था। वहीं सोमवार सुबह सरकार ने राज्य में 3 सप्ताह के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया। इसे लेकर बिहार गृह विभाग ने सभी जिलों के डीएम, एसपी और अन्य वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा है। लॉकडाउन के दौरान 30 जुलाई को जारी किया गया पिछला आदेश ही प्रभावी होगा। पिछले आदेश के अनुसार-
- राज्य में सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
- धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
- बस सेवाओं पर भी पाबंदी लगी रहेगी।
- वहीं शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।
- रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी।
- सिनेमा हॉल और थियेटर भी बंद रहेंगे।
- रात दस से सुबह पांच बजे तक घर से निकलने की अनुमित नहीं होगी।
