बिहार में बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें: पटना समेत कई जिलों में जलजमाव, स्कूल बंद, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2025 08:44 AM

bihar weather forecast today

बिहार में बीते 48 घंटों की भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी पटना समेत कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है।

Bihar weather forecast today:बिहार में बीते 48 घंटों की भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी पटना समेत कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है। शहरों में जलजमाव से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों की छतें टपक रही हैं और कई इलाकों में स्कूलों को बंद करना पड़ा है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश से लोगों की हालत बेहाल है और मौसम विभाग ने आज भी किसी बड़ी राहत की संभावना नहीं जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अगस्त 2025 के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में ऑरेंज अलर्ट और सिवान, शिवहर तथा गोपालगंज में भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे साफ है कि इन क्षेत्रों में स्थिति और बिगड़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका रेखा अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहांपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पूर्व बिहार और उसके आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो भारी वर्षा की स्थितियों को बनाए रखेगा।

आने वाले तीन से चार दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि उसके बाद अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। बारिश के रफ्तार में कमी फिलहाल नहीं दिख रही है।

पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जैसे जिलों में 5 अगस्त या उसके बाद से वर्षा की तीव्रता में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल पूरे राज्य को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!