Maha Shivaratri 2025 School Holiday News:महाशिवरात्रि पर कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल, जाने क्या है बिहार सरकार का आदेश?

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Feb, 2025 07:34 PM

maha shivaratri 2025 school holiday news

महाशिवरात्रि बिहार का एक प्रमुख त्यौहार है। इस दिन प्रदेशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

Maha Shivaratri 2025 School Holiday News: महाशिवरात्रि बिहार का एक प्रमुख त्यौहार है। इस दिन प्रदेशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करने पर भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शिवरात्रि के दिन प्रदोष काल में और रात के चार प्रहर में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2025) को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
 
इस साल 26 फरवरी के दिन महाशिवरात्रि  (Maha Shivaratri 2025) का पावन पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनके प्रिय पुष्प और भोग अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दिन रात्रि जागरण की भी परंपरा है। रात के चार प्रहर में भगवान शिव की पूजा करने से सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इस दिन शिवालयों में पूजा होती है और स्कूलों में अवकाश रहता है। जानें इस बार कब रहेगी (Maha Shivaratri 2025) महाशिवरात्रि की छुट्टी। बिहार सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश को लेकर जारी कैलेंडर के मुताबिक 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!