राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगा महागठबंधन, तेजस्वी यादव ने की घोषणा

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jul, 2022 10:00 AM

mahagathbandhan will support yashwant sinha in presidential election

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह ध्यान में रखना चाहिए कि विपक्षी दलों ने विचार-विमर्श किया था और सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन द्वारा नाम का खुलासा किए जाने से बहुत पहले ही सिन्हा के बारे में फैसला कर लिया गया था।" यादव एक बैठक की अध्यक्षता करने के...

पटनाः बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की सोमवार को घोषणा की। प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यहां इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी नीत राजग झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम पहले बता देता तो चीजें अलग हो सकती थीं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह ध्यान में रखना चाहिए कि विपक्षी दलों ने विचार-विमर्श किया था और सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन द्वारा नाम का खुलासा किए जाने से बहुत पहले ही सिन्हा के बारे में फैसला कर लिया गया था।" यादव एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बैठक में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की।

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने वाला है। भाजपा ने पिछले हफ्ते तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों से मुर्मू को समर्थन देने की अपील की थी। जब यादव से उस अपील के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "अगर भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा के लिए अंतिम समय तक इंतजार नहीं किया होता तो चीजें अलग हो सकती थीं। हम अब इस स्तर पर पीछे नहीं हट सकते।" उल्लेखनीय है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजद, वाम और कांग्रेस के कुल 115 विधायक हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!