भागलपुरः पत्नी व बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Feb, 2021 05:59 PM

man stabbed to death for resisting molestation of wife and daughter

भागलपुर जिले के खिलाफत नगर गांव निवासी मोहम्मद बब्लू अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ हुई छेड़खानी को लेकर देर रात गांव के ही मोहम्मद अफसार के पास विरोध जताने गए थे। इस दौरान नोंक-झोंक बढ़ने के बाद मोहम्मद अफसार ने मोहम्मद बब्लू को चाकू मार कर घायल कर...

भागलपुरः बिहार में प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधी आए दिन बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां अपनी पत्नी एवं बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जिले के खिलाफत नगर गांव निवासी मोहम्मद बब्लू अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ हुई छेड़खानी को लेकर देर रात गांव के ही मोहम्मद अफसार के पास विरोध जताने गए थे। इस दौरान नोंक-झोंक बढ़ने के बाद मोहम्मद अफसार ने मोहम्मद बब्लू को चाकू मार कर घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि परिजनों ने गंभीर हालत में मोहम्मद बब्लू को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, मृतक के परिजनों के बयान पर मोहम्मद अफसार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!