खुद को IB अधिकारी बताकर की धोखाधड़ी, गया जंक्शन पर फर्जी ID कार्ड के साथ दबोचा गया युवक

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Apr, 2026 11:30 AM

man who committed fraud by posing as an ib officer arrested

गयाजी रेलवे स्टेशन पर खुद को खुफिया ब्यूरो का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।

Gaya ji News: बिहार के गयाजी रेलवे स्टेशन से खुद को खुफिया ब्यूरो अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह गिरफ्तारी शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के संयुक्त अभियान के दौरान की गई। बयान में कहा गया है, "संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसने पूछताछ करने पर खुद को खुफिया ब्यूरो (IB) का कनिष्ठ जांच अधिकारी बताया। वह रेलवे परिसर में अनधिकृत गतिविधियों में लिप्त पाया गया।" 

अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से कथित तौर पर खुफिया ब्यूरो द्वारा जारी किया गया एक पहचान पत्र जब्त किया गया, लेकिन गयाजी स्थित स्थानीय आईबी इकाई से सत्यापन करने पर वह फर्जी पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!