"देवेश चंद्र ठाकुर और विजय सिन्हा जैसे लोग समाज में जहर घोल रहे हैं"... पेपर लीक मामले पर बोले मनोज झा

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jun, 2024 05:40 PM

manoj jha spoke on the paper leak case

मनोज झा ने कहा कि नेट की परीक्षा भी कल रद्द की गई। 25 लाख छात्र इससे प्रभावित होंगे। तेजस्वी यादव का नाम घसीटना भाजपा नेता का अल्प ज्ञान दर्शाता है। संविधान की शपथ लेकर इस तरह की बयानबाजी करने वाले को शर्म आनी चाहिए। देवेश चंद्र ठाकुर से मिलती-जुलती...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): पेपर लीक मामले पर राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर और विजय सिन्हा जैसे लोग समाज में जहर घोल रहे हैं। जातिगत शब्दों का इस्तेमाल उन लोगों को महंगा पड़ेगा। सरकार उनकी और षड्यंत्र भी उन्हीं का है। 

"देवेश चंद्र ठाकुर से मिलती-जुलती बात बोल रहे हैं विजय सिन्हा"
मनोज झा ने कहा कि नेट की परीक्षा भी कल रद्द की गई। 25 लाख छात्र इससे प्रभावित होंगे। तेजस्वी यादव का नाम घसीटना भाजपा नेता का अल्प ज्ञान दर्शाता है। संविधान की शपथ लेकर इस तरह की बयानबाजी करने वाले को शर्म आनी चाहिए। देवेश चंद्र ठाकुर से मिलती-जुलती बात विजय सिन्हा भी बोल रहे हैं। विजय सिन्हा के बारे में मनोज झा ने कहा कि वह जिस पद पर हैं उसके लिए अनफिट है। 

आरक्षण से जुड़े कोर्ट के फैसले पर मनोज झा ने कहा कि आरक्षण के बड़े दायरे को नवमी अनुसूची में शामिल करने का आग्रह लगातार किया गया। हमें पता है कि कोर्ट जाने वाले लोग कौन हैं। ऐसे लोगों के ताल्लुकात बीजेपी से हैं। मनोज ने कहा कि ये लड़ाई खत्म नहीं होगी। संविधान सम्मत आरक्षण दिया गया है। हम ऊपर की अदालत में जाएंगे। मनोज झा ने कहा कि हम चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के पास जाएंगे और कहेंगे कि ऊपर के कोर्ट में फैसले के खिलाफ जाएं और जनता के पक्ष में फैसला करवाएं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!