RJD को झटकाः पूर्व सांसद सीताराम और पूर्व विधायक नगीना देवी समेत कई नेता BJP में शामिल

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jan, 2021 10:50 AM

many leaders including former mp sitaram and former mla nagina devi join bjp

बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव एवं पूर्व विधायक नगीना देवी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सीताराम यादव एवं पूर्व विधायक नगीना देवी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में दोनों विधायकों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही पटना के पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, वर्तमान डिप्टी मेयर मीरा देवी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने इस मौके पर राजद और कांग्रेस पर परिवारवाद की रक्षा के लिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र को माओवादियों और परिवारवादी पाटिर्यों से खतरा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा में आने वालों का पार्टी स्वागत करेगी।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पूरे पांच साल चलेगी और बिहार का विकास होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर किसान उत्पादक समूह बनाने का आह्वान किया ताकि आत्मनिर्भर भारत की तरह आत्मनिर्भर बिहार भी बन सके। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद सुशील कुमार मोदी, मंत्री रामसूरत राय और रामप्रीत पासवान भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!