हथियार के बल पर बदमाशों ने बैंक CPS संचालक से लूटे 80 हजार रुपए, मौके से फरार

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Feb, 2023 02:57 PM

miscreants looted 80 thousand rupees from bank cps operator

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन की संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कैश काउंटर में रखे 70 हजार समेत कुल 80 हजार रुपए लूट लिए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर अपराधियों को...

छपराः बिहार में अपराधियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सारण जिले सामने आया है, जहां पर गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर बहोरा गांव स्थित इलाहाबाद बैंक के सीपीएस संचालक से मंगलवार को अपराधियों ने 80 हजार रुपए लूट लिया।    

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन की संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कैश काउंटर में रखे 70 हजार समेत कुल 80 हजार रुपए लूट लिए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।    

वहीं  मामले में पीड़ति सीपीएस संचालक नीतीश कुमार ने गड़खा थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे तीन हथियारबंद अपराधियों ने हथियार उसके सिर पर लगा दिया और कैश काउंटर में रखे 70 हजार तथा पाकेट में रखे 10 हजार कुल 80 हजार रुपए लूट लिए और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!