Edited By Harman, Updated: 09 Aug, 2025 09:40 AM

मोकामा शूटआउट केस में फरार सोनू-मोनू गैंग के मोनू सिंह को शुक्रवार देर रात एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार एसटीएफ ने बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन से मोनू सिंह को दबोचा है।
Mokama shooting case: मोकामा शूटआउट केस में फरार सोनू-मोनू गैंग के मोनू सिंह को शुक्रवार देर रात एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार एसटीएफ ने बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन से मोनू सिंह को दबोचा है।
बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह 3 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आएं। दरअसल, मोकामा शूटआउट केस में मंगलवार को पटना हाईकोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है। करीब 7 महीने से जेल में बंद अनंत सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके लोगों पर सोनू-मोनू गैंग ने कई राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान अनंत सिंह के लोगों द्वारा भी गोली चलाई गई थी। बताया जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग के सदस्यों ने मुंशी मुकेश सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया और ताला लगा दिया था। जिसे लेकर मुंशी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी। इसके बाद जब अनंत सिंह गांव जाकर ताला खोलने पहुंचे तो दोनो पक्षों में गोलीबारी हुई। इसके बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। वहीं अब 7 महीने बाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि सोनू सिंह भी कुछ दिनों पहले ही जमानत मिलने के बाद बाहर आ गया, जबकि उसका भाई मोनू फरार चल रहा था जो कि अब पुलिस के हत्थे चढ़ा।