पहले मांगी 50 लाख की रंगदारी और फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग......बेगूसराय में भू-माफियाओं का तांडव, जानें पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 07 Dec, 2025 11:54 AM

land mafias demanded rs 50 lakh extortion money in begusarai

बेगूसराय: बिहार में भू-माफियाओं ने तांडव मचा रखा है। ताजा मामला बेगूसराय से आया है, जहांं एक जमीन के मालिक से 50 लाख रंगदारी की मांग की गई। वहीं दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की।

बेगूसराय: बिहार में भू-माफियाओं ने तांडव मचा रखा है। ताजा मामला बेगूसराय से आया है, जहांं एक जमीन के मालिक से 50 लाख रंगदारी की मांग की गई। वहीं दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला लाखो थाना क्षेत्र के मस्ती फ़तेहपुर गांव का है। पीड़ित राजकुमार गुप्ता अपनी 7 कट्ठा 14 धुर जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में भू-माफिया आ धमके। उनसे 50 लाख की रंगदारी मांगने लगे। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। बाउंड्री वॉल को भी तोड़ डाला। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किए। वहीं, पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!