सुगौली के पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्रा के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 02 May, 2022 01:51 PM

nitish condoles the death of former mla suresh kumar mishra

मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। 1985 में वे सुगौली विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए और पांच साल तक विधायक रहे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुगौली के पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। 1985 में वे सुगौली विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए और पांच साल तक विधायक रहे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!