सारण में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताई गहरी शोक संवेदना

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2022 10:01 AM

nitish grieved over the death of five people due to lightning in saran

नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

पटनाः बिहार के सारण जिले में वज्रपात से पांच लोगों की मौत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतकर्ता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!