Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jun, 2022 10:38 AM
नीतीश कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने इस घटना में मृत मजदूर के शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने इस घटना में बिहार के एक मृत मजदूर के परिजन को...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के एक मजदूर की हुई मौत पर मर्माहत हैं।
नीतीश कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने इस घटना में मृत मजदूर के शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने इस घटना में बिहार के एक मृत मजदूर के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने बिहार के रहने वाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। नीतीश ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।