नीतीश ने दोहराई किसानों की आय बढ़ाने की प्रतिबद्धता, बोले- तेजी से विकसित हो रहा संविदा कृषि परितंत्र

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jul, 2021 10:06 AM

nitish reiterates commitment to increase farmers  income

नीतीश कुमार को शुक्रवार को एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में कृषि विभाग की ओर से दिए गए प्रस्तुतीकरण में एग्रीकल्चरल मार्केटिंग इनिशिएटिव के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य एवं एग्रीकल्चरल मार्केटिंग की भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों की आय बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य में संविदा कृषि का परितंत्र तेजी से विकसित हो रहा है और इससे जुड़े कृषकों की जानकारी से वह काफी प्रभावित भी हैं।

नीतीश कुमार को शुक्रवार को एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में कृषि विभाग की ओर से दिए गए प्रस्तुतीकरण में एग्रीकल्चरल मार्केटिंग इनिशिएटिव के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य एवं एग्रीकल्चरल मार्केटिंग की भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में संविदा कृषि परितंत्र तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने मोतिहारी में आलू अनुबंध कृषि मॉडल का मुआयना किया था, जो काफी अच्छा था। साथ ही इस कार्य से जुड़े किसानों की जानकारी से वह काफी प्रभावित हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अब तक तीन कृषि रोडमैप बनाए गए हैं। कृषि रोड मैप बनाने के पूर्व किसान पंचायत के माध्यम से बड़ी संख्या में किसानों के सुझाव एवं सलाह लिए जाते हैं, जो रोडमैप बनाने में काफी महत्पूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता दोनों बढ़ी है। मखाना, चावल, गेहूं, मक्का फसलों का उत्पादन काफी बढ़ा है।

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के लोगों की आमदनी का बहुत बड़ा आधार कृषि कार्य है। उनकी सरकार का लक्ष्य सिर्फ फसलों का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाना ही नहीं बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ाना है। उन्होंने कृषि निर्यात को तेजी से बढ़ावा देने का निर्देश देते हुए कहा कि कृषि निर्यात में और वृद्धि होने से किसानों की आमदनी और बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!