पूर्वी चंपारण में वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह पूर्व मिला था धमकी भरा पत्र

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jan, 2022 01:06 PM

old man shot dead in east champaran

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने बखरी गोविंदपुर गांव निवासी रामजीवन राय (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। एक सप्ताह पूर्व रामजीवन राय को धमकी भरा पत्र...

मोतिहारीः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले का है, जहां अपराधियों ने एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने बखरी गोविंदपुर गांव निवासी रामजीवन राय (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। एक सप्ताह पूर्व रामजीवन राय को धमकी भरा पत्र मिला था।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!