Padma Award 2025: बिहार के 7 विभूतियों को पद्म सम्मान, केंद्र सरकार के ऐलान पर नीतीश ने जताई खुशी

Edited By Mamta Yadav, Updated: 26 Jan, 2025 12:55 AM

padma award 2025 7 personalities of bihar awarded padma

बिहार की 7 विभूतियों को पद्म पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। जिसमें तीन शख्सियतों को मरणोपरांत सम्मान मिला है। जिसमें बिहार कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल को पद्म श्री से...

Padma Award 2025: बिहार की 7 विभूतियों को पद्म पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। जिसमें तीन शख्सियतों को मरणोपरांत सम्मान मिला है। जिसमें बिहार कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल को पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही भीम सिंह भवेश, डॉ हेमंत कुमार, निर्मला देवी एवं विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर भी मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भीम सिंह भवेश को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ हेमंत कुमार को मेडिसिन के क्षेत्र में, निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में एवं विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को अध्यात्मवाद के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!