SC और गणतंत्र दिवस की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर तुले लोग असली किसान नहीं: सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jan, 2021 10:37 AM

people bent on hurting dignity of republic day not real farmers sushil

राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कृषि कानूनों पर अंतरिम लगने के बावजूद किसानों के जारी आंदोलन को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग संसद, उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की गरिमा को ठेस...

पटनाः राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कृषि कानूनों पर अंतरिम लगने के बावजूद किसानों के जारी आंदोलन को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग संसद, उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर तुले हैं वे असली किसान नहीं हो सकते।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि तीनों नए कृषि कानूनों पर अंतरिम रोक लगा कर उच्चतम न्यायालय ने आंदोलनकारी किसानों का भरोसा जीतने की अब तक की सबसे बड़ी कोशिश की लेकिन अराजकता प्रेमी विपक्ष और किसान नेताओं ने अदालत की पहल से बनी विशेषज्ञ समिति को मानने से इनकार कर गतिरोध के तिल को पहाड़ बना दिया। भाजपा नेता ने कहा कि किसान ट्रैक्टर रैली निकाल कर राजधानी में गणतंत्र दिवस की परेड में भी विघ्न डालना चाहते हैं जबकि यह परेड कभी भाजपा या किसी सत्तारूढ़ दल का कार्यक्रम नहीं रही। उन्होंने कहा कि जो लोग संसद, सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर तुले हैं वे असली किसान नहीं हो सकते।

सुशील मोदी ने कहा कि मकर संक्रांति भारत जैसे कृषि प्रधान समाज का ऐसा उत्सव है, जिसे अलग-अलग नाम से देश के हर हिस्से में मनाया जाता है लेकिन दुर्भाग्यवश इस साल विपक्ष के बहकावे में आए पंजाब-हरियाणा के किसानों के एक वर्ग ने संक्रांति के पहले पंजाब में मनाई जाने वाली लोहड़ी उत्सव का भी राजनीतिक दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर पंजाबी मूल के लोग अग्नि को नवान्न और तिल अर्पित कर अच्छी फसल के लिए आभार प्रकट करते हैं, खुशी मनाते हैं। वहीं, आंदोलनकारी किसानों ने नए कृषि कानून की प्रतियां जलाकर भारतीय संसद का अपमान किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!