पटना में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक, दीघा घाट पर जलाए गए 7500 दीप

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 May, 2024 12:32 PM

people were made aware to vote by forming a human chain

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शनिवार, 1 जून को होगा। इस अंतिम चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। राज्य की जिन आठ सीटों पर मतदान होना है, उनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु), काराकाट और...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शनिवार, 1 जून को होगा। इस अंतिम चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। राज्य की जिन आठ सीटों पर मतदान होना है, उनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु), काराकाट और जहानाबाद शामिल हैं। वहीं, पटना में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को पटना नगर निगम द्वारा दीघा घाट पर दीप प्रज्वलन कर मानव श्रृंखला बनाई गई।

7500 दीयों से जगमग हुआ दीघा घाट
मतदान के लिए जागरूकता के रूप में आयोजित इस अनूठी पहल में आमजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  इस मौके पर लोगों ने गंगा किनारे 7500 दीप जलाए और मतदान करने की शपथ ली। बता दें कि पटना नगर निगम द्वारा सभी 75 वार्ड से 100 दिए एवं एक वोटर को इस आयोजन में सम्मिलित किया गया। कुल 7500 दीयों से दीघा घाट को गुलजार हुआ। नगर निगम के पदाधिकारियों, कर्मियों के साथ सभी वार्डों से एक-एक वोटर भी इस मानव श्रृंखला में शामिल हुए।

PunjabKesari

गौरतलब हो कि इन आठ सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दो और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) एक सीट पर चुनाव लड़ रही। भाजपा ने सासाराम, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और पटना साहिब में अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि जदयू नालंदा और जहानाबाद तथा रालोमो काराकाट में चुनाव मैदान में है। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) तीन-तीन और कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजा ने पाटलिपुत्र, बक्सर और जहानाबाद, भाकपा माले ने आरा, नालंदा और काराकाट, जबकि कांग्रेस पटना साहिब और सासाराम सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!