भागलपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की शराब, 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Dec, 2020 06:18 PM

police recovered huge amount of liquor in bhagalpur 2 smugglers arrested

बिहार में भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने गुरुवार को बताया कि झारखंड से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप के जिले में आने की सूचना के आधार पर सन्हौला मोड़ के समीप बुधवार की रात मुख्य मार्ग पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी।

तलाशी के दौरान 180 काटर्न में रखी गई 2160 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब संतरे की पेटी के नीचे छुपाकर रखी गई थी। भारती ने बताया कि इस दौरान मौके पर से दो शराब तस्कर शिवकुमार और बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शिव कुमार झारखंड के बोकारो का है जबकि बिट्टू सिंह सहरसा जिले का रहनेवाला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!