Premanand ji Maharaj ki Latest News: सुबह देर तक सोने से नष्ट हो जाती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Nov, 2025 06:11 PM

premanand ji maharaj ki latest news

Premanand ji Maharaj ki Latest News: महाराज जी के अनुसार, हर व्यक्ति को सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय उठ जाना चाहिए।सुबह उठकर सबसे पहले सूर्यदेव को नमन करें और अर्घ्य अर्पित करें। सूर्योदय के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।...

Premanand ji Maharaj ki Latest News: वृंदावन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज (Premanand ji Maharaj) अपने प्रेरक विचारों से लाखों लोगों को जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं। उनके प्रवचन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हाल ही में एक प्रवचन में उन्होंने बताया कि सुबह देर तक सोने से इंसान के जीवन की तीन अहम चीजें नष्ट हो जाती हैं। 

देर तक सोने से नष्ट होती हैं ये 3 चीजें 

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जो व्यक्ति सुबह देर तक सोता है, उसकी तीन चीजें धीरे-धीरे नष्ट हो जाती हैं – 

  1. उम्र (Age) – देर तक सोने से शरीर की दिनचर्या असंतुलित हो जाती है जिससे उम्र पर नकारात्मक असर पड़ता है। 
  2. चेहरे का तेज (Glow) – देर तक सोने से शरीर में सुस्ती बढ़ती है और चेहरा मुरझाया हुआ लगता है।
  3. कांति या सौंदर्य (Beauty) – नींद की अनियमितता से शरीर की आभा कम होती है और सौंदर्य नष्ट होने लगता है।

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि देर तक सोने वाला व्यक्ति पूरे दिन आलस्य और नकारात्मकता से घिरा रहता है।
 
सुबह उठकर क्या करना चाहिए

महाराज (Premanand Maharaj) जी के अनुसार, हर व्यक्ति को सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय उठ जाना चाहिए।सुबह उठकर सबसे पहले सूर्यदेव को नमन करें और अर्घ्य अर्पित करें। सूर्योदय के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जो देर रात तक या Night Shift में काम करते हैं, वे भी सूर्योदय के समय कुछ क्षण के लिए जागकर सूर्यदेव के दर्शन कर सकते हैं, फिर विश्राम करें। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जो व्यक्ति रोज सुबह जल्दी उठकर सूर्योदय के दर्शन करता है, उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!