छोटे भाई प्रिंस राज का चिराग पासवान पर निशाना- अपने रवैये का परिणाम भुगत रहे हैं

Edited By Nitika, Updated: 25 Jul, 2021 01:01 PM

prince raj target on chirag paswan

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज बिहार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि भईया अपने फैसलों का परिणाम भोग रहे हैं।

 

पटनाः लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज बिहार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि भईया अपने फैसलों का परिणाम भोग रहे हैं। वहीं प्रिंस राज ने कहा कि वो लोजपा को आगे बढ़ाने के लिए स्वर्गीय रामविलास पासवान के पदचिन्हों पर चलेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चिराग की आशीर्वाद यात्रा पर कहा कि वो यात्रा के लिए स्वतंत्र हैं और मुझे उनकी इस यात्रा पर कुछ नहीं कहना है। साथ ही प्रिंस राज ने कहा कि परिवार ने उनको धोखा नहीं दिया है बल्कि चिराग का जो रवैया रहा, उसका ही परिणाम वह खुद भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग को मंथन करने से अपनी गलती समझ में आएगी। वहीं जातिगत जनगणना पर प्रिंस राज ने कहा कि गरीबों के हित के लिए जो निर्णय लेने चाहिए वह जरूरी हैं। गरीबी रेखा से ऊपर लोगों को लाने का जो फैसला लेना चाहिए वो लेना जरूरी है।

बता दें कि फोन टैपिंग मामले में लोजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष को सदन चलने का मौका देना चाहिए। फोन टैपिंग मामले में विपक्ष संसद को नहीं चलने दे रही है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे संसद में उठाए जाते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!