BJP के स्थापना दिवस पर जायसवाल बोले- पार्टी को खड़ा करने में कार्यकर्ताओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Apr, 2021 06:04 PM

sanjay jaiswal on bjp s 41st foundation day

संजय जायसवाल ने प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। इसकी परिकल्पना करने वाले कार्यकर्ताओं के दम...

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने आज कहा कि भाजपा जैसे विशाल वटवृक्ष को खड़ा करने में पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

संजय जायसवाल ने प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। इसकी परिकल्पना करने वाले कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से पार्टी की रीढ़ को मजबूत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहां की पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज प्रदेश मुख्यालय समेत राज्य के सभी जिले के सभी बूथों पर भाजपा का ध्वज लहराया गया। आज के दिन प्रदेश के सभी जिलों के सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने तथा झंडा लगाने का काम भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह वर्षों के कार्यकाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के कार्यक्रम को लेकर गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजना चलाई है। उन्हीं गरीबों के कल्याण के लिए पार्टी का निर्माण हुआ था और उसी के तहत केंद्र सरकार कल्याणकारी योजना चला रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!