लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी, पुलिस ने देशी कट्टा के साथ 4 को किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Oct, 2022 04:08 PM

saran four criminals arrested while planning crime

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उनके निर्देश के आलोक में जलालपुर थाना की पुलिस नियमित गश्त लगा रही थीं। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के रामपुर शिव मंदिर के समीप कुछ अपराधी अपराधिक घटना को अंजाम...

छपराः बिहार में सारण जिला पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, पुलिस ने लूट के उद्देश्य से इकट्ठा हुए चार अपराधियों को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उनके निर्देश के आलोक में जलालपुर थाना की पुलिस नियमित गश्त लगा रही थीं। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के रामपुर शिव मंदिर के समीप कुछ अपराधी अपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से इकट्ठा हुए है। इस सूचना के आधार पर गश्त टीम उक्त स्थान पर पहुंची पुलिस को आता देख कर वहां मौजूद लोग भागने लगे।

संतोष कुमार ने बताया कि अपरधियों का पीछा कर जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो हथियार सहित मोटरसाइकिल बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहियां गांव निवासी अभिषेक सिंह, गड़खा थाना क्षेत्र के सरगट्टी गांव निवासी सुमन राज, कुंदन कुमार और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआं गांव निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ की तो उनके द्वारा बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा होने की बात स्वीकार की गई। सुमन राज, कुंदन कुमार और आकाश कुमार पर सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन अपराधिक मामले पूर्व में भी दर्ज हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!