सुशील मोदी का हमला- महाराष्ट्र सरकार के विरुद्ध SC का फैसला कांग्रेस पर करारा तमाचा

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Apr, 2021 10:21 AM

sc verdict slapped against congress by maharashtra government

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि मुंबई के पुलिस आयुक्त पर हर महीने 100 करोड़ रुपए की अवैध वसूली के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अनिल देशमुख के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि मुंबई के पुलिस आयुक्त पर हर महीने 100 करोड़ रुपए की अवैध वसूली के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अनिल देशमुख के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच का उच्च न्यायालय का फैसला बरकरार रख कर उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस को करारा झटका दिया।

सुशील मोदी ने कहा कि जिस तरह बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस की सरकार घोटाले, अपहरण उद्योग और जमीन कब्जा करने में लगी थी उसी तरह महाराष्ट्र सरकार का शीर्ष नेतृत्व अवैध वसूली में लगा है। उन्होंने कहा कि बिहार में चारा घोटाला के चार मामलों में दोषी पाए गए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पार्टी से दोस्ती रखने वाली कांग्रेस महाराष्ट्र में उस महाभ्रष्ट सरकार का भी बचाव कर रही है, जिसके एक और मंत्री पर दो करोड़ रुपए की अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रही, जबकि उसके दो कद्दावर वकील सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बचाव में खड़े थे। महाराष्ट्र में गवर्नेंस जीरो लेवल पर है इसलिए वहां कोरोना सबसे ज्यादा फैल रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट सरकारें लोगों की सेवा और संकट में उनकी रक्षा के लिए काम नहीं करतीं बल्कि जनता को अपने हाल पर छोड कर कई पुश्तों के लिए सम्पत्तियां बनाती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!