बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाए गए Shakeel Ahmed Khan

Edited By Nitika, Updated: 04 Jun, 2023 08:40 AM

shakeel ahmed khan appointed leader of congress legislature party

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान को शनिवार को बिहार में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया गया । इसे अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों को संदेश भेजने की पार्टी की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

 

पटनाः कांग्रेस नेता शकील अहमद खान को शनिवार को बिहार में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया गया । इसे अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों को संदेश भेजने की पार्टी की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी की बिहार इकाई की विज्ञप्ति के अनुसार खान को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। खान (58) कटिहार के कड़वा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। वह 1999 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रूप में वह बिहार में कांग्रेस के सबसे अधिक मुखर नेताओं में एक बनकर उभरे। पिछले कई सालों में बिहार में कांग्रेस की स्थिति बहुत कमजोर हो चुकी है। खान ने अजीत शर्मा की जगह ली है। शर्मा को 2020 के विधानसभा चुनाव के शीघ्र बाद कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया था। वह भागलपुर से निर्वाचित हुए थे। खान को ऐसे समय में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है जब राज्य में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड सत्तारूढ़ (जदयू) सत्तारूढ़ गठबंधन में एकसाथ हैं।

खान की नियुक्ति को मुसलमानों को रिझाने की कांग्रेस की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। यह समुदाय कांग्रेस का समर्थक रहा है लेकिन हाल में वह लालू प्रसाद के राजद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू जैसे क्षेत्रीय दलों के पक्ष में चला गया था। शर्मा भूमिहार हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी भूमिहार हैं। भूमिहार पारंपरिक रूप से कांग्रेस के साथ रहे हैं लेकिन मंडल कमीशन के बाद वे भाजपा के साथ हो गए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!