देश को बचाने के लिए व्यापक एकजुटता के साथ लड़नी होगी निर्णायक लड़ाई: दीपंकर भट्टाचार्य

Edited By Nitika, Updated: 19 Feb, 2023 02:51 PM

statement of dipankar bhattacharya

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश को बचाने के लिए व्यापक एकजुटता कायम कर एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।

 

पटनाः भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश को बचाने के लिए व्यापक एकजुटता कायम कर एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।

भट्टाचार्य ने शनिवार को यहां भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के 11वें महाधिवेशन के अवसर पर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में ‘संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ' राष्ट्रीय कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि जब संविधान और लोकतंत्र की बुनियाद खतरे में है, तो हम सबको देश को बचाने के लिए एक बहुत निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी और इसके लिए व्यापक एकजुटता कायम करनी होगी। वहीं माले महासचिव ने कहा कि पहले दौर का आपातकाल आज के आपातकाल के सामने कुछ भी नहीं था। उस आपातकाल के दौरान बिहार से एक आवाज निकली थी। आज का आपातकाल स्थाई आपातकाल है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने कहा था कि भारत का संविधान मनुस्मृति है। आज संविधान को सामने रखकर पूरे देश को तहस-नहस किया जा रहा है। हमारे सारे अधिकारों को हड़पा जा रहा है। नागरिकों की परिभाषा को बदलकर प्रजा में तब्दील किया जा रहा है।

वहीं भट्टाचार्य ने कहा, 'हम सभी लोग अपने-अपने तरीके से कोशिश कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, नागरिकता आंदोलन का जिक्र किया और राजनीतिक बंदियों की रिहाई की मांग उठाते हुए कहा कि हम सबको मिलकर इस मुश्किल दौर का मुकाबला करना होगा। उन्होंने समाधान यात्रा की भागदौड़ के बीच समय निकालकर आने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया और कहा कि यह कन्वेंशन वर्ष 2024 के लिए देश को एक बड़ा संदेश देगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!