Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jul, 2025 05:21 PM
Harnaut Assembly Seat: 1990 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट ब्रज नंदन यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1995 में समता पार्टी की टिकट पर हरनौत से एक बार फिर नीतीश कुमार ने विरोधियों को हरा दिया था। 2000 के चुनाव में हरनौत से समता पार्टी की टिकट...
Harnaut Assembly Seat: हरनौत विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा के तहत आता है। 1972 में हरनौत विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1977 में हरनौत सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट श्याम सुंदर प्रसाद ने जीत हासिल किया था। वहीं 1980 के चुनाव में हरनौत सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट अरूण कुमार सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। हरनौत वह सीट है जहां से मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट से नीतीश कुमार चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें 1977 और 1980 में हार मिली थी जबकि 1985 और 1995 के चुनाव में नीतीश बाबू इस सीट से विजयी हुए थे। 1985 में हरनौत में हुए चुनाव में लोकदल की टिकट से नीतीश कुमार ने जीत हासिल की थी।

1990 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट ब्रज नंदन यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1995 में समता पार्टी की टिकट पर हरनौत से एक बार फिर नीतीश कुमार ने विरोधियों को हरा दिया था। 2000 के चुनाव में हरनौत से समता पार्टी की टिकट पर विश्व मोहन चौधरी ने जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। 2005 में यहां से जेडीयू के कैंडिडेट के तौर पर सुनील कुमार ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था। 2010,2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में हरनौत से जेडीयू कैंडिडेट हरि नारायण सिंह ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के हरनौत से चुनाव लड़ने की चर्चा है। अगर निशांत कुमार हरनौत से चुनाव लड़ते हैं तो उनके सामने कोई उम्मीदवार नहीं टिक पाएगा।
Harnaut Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में हरनौत सीट से जेडीयू उम्मीदवार हरि नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। हरि नारायण सिंह को 65 हजार चार सौ चार वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट ममता देवी 38 हजार एक सौ 63 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से हरि नारायण सिंह ने ममता देवी को 27 हजार दो सौ 41 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट कुंदन कुमार 21 हजार एक सौ 44 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Harnaut Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में हरनौत सीट से जेडीयू उम्मीदवार हरि नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। हरि नारायण सिंह को 71 हजार नौ सौ 33 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट अरूण कुमार को 57 हजार छह सौ 38 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से हरि नारायण सिंह ने अरूण कुमार को 14 हजार दो सौ 95 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं नोटा पर 5 हजार पांच सौ 23 लोगों ने अपना मत दिया था।

Harnaut Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में हरनौत से जेडीयू उम्मीदवार हरि नारायण सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। हरि नारायण सिंह को 56 हजार आठ सौ 27 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट अरूण कुमार ने 41 हजार सात सौ 85 वोट हासिल किया था। इस तरह से हरि नारायण सिंह ने अरूण कुमार को 15 हजार 42 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अनिल सिंह, 4 हजार पांच सौ 42 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Harnaut Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में हरनौत सीट से जेडीयू उम्मीदवार सुनील कुमार ने जीत हासिल की थी। सुनील कुमार को 44 हजार एक सौ 10 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट उदय शंकर प्रसाद को 11 हजार पांच सौ 17 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुनील कुमार ने उदय शंकर प्रसाद को 32 हजार पांच सौ 93 वोट से हरा दिया था। वहीं एआईएफबी कैंडिडेट रामयतन प्रसाद,8 हजार दो सौ 34 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

हरनौत विधानसभा सीट को जेडीयू का परंपरागत गढ़ माना जाता है। हरनौत में कुर्मी, पासवान,यादव,रविदास,भूमिहार और राजपूत वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है। वैसे भी यहां जेडीयू को चुनौती देना महागठबंधन के लिए आसान नहीं है। अगर इस बार निशांत कुमार यहां से चुनाव लड़ेंगे तब तो कोई विरोधी उनके सामने टिक नहीं पाएगा।