...बिहार से मिले प्रेम और सम्मान को आजीवन याद रखूंगा, विदाई सभा में बोले राज्यपाल फागू चौहान

Edited By Nitika, Updated: 17 Feb, 2023 04:16 PM

statement of governor fagu chauhan at the farewell meeting

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लोगों से मिले प्रेम और सम्मान को वह आजीवन याद रखेंगे। फागू चौहान ने गुरुवार को यहां राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित विदाई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल...

 

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लोगों से मिले प्रेम और सम्मान को वह आजीवन याद रखेंगे। फागू चौहान ने गुरुवार को यहां राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित विदाई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में संवैधानिक दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि वह उच्च शिक्षा के विकास के लिए प्रयासरत रहे तथा राजभवन की गरिमा को बढ़ाने का हरसंभव प्रयत्न किया।

राज्यपाल ने कहा कि उन्हें बिहारवासियों, राज्य सरकार, प्रशासनिक पदाधिकारियों, सभी विश्वविद्यालयों के प्रशासन तथा राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का भरपूर सहयोग मिला और इसकी बदौलत वह अपने सभी दायित्वों का सम्यक निर्वहन कर पाए। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों से मिले प्रेम एवं सम्मान को वह आजीवन याद रखेंगे।

राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने चौहान को राजभवन परिवार की ओर से स्मृति चिह्न एवं शॉल समर्पित किया। राज्यपाल सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव सहित राज्यपाल सचिवालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इसके बाद राज्यपाल चौहान को पटना हवाईअड्डा पर पुष्प-गुच्छ प्रदान कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, अन्य मंत्री ने सादर विदाई दी। राज्यपाल को हवाईअड्डे पर सलामी भी दी गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि चौहान पटना से अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए। वहां से वह मेघालय जाएंगे, जहां वह अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्हें मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने बिहार के 40वें राज्यपाल के रूप में 29 जुलाई 2019 को शपथ ली थी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। वह 19 फरवरी को बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!