समलैंगिकता पर बोले नीतीश कुमार- लड़का-लड़का शादी करेगा तो बच्चा कहां से पैदा होगा?

Edited By Nitika, Updated: 24 May, 2022 03:12 PM

statement of nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के मगध महिला कॉलेज में महिमा छात्रावास का उद्घाटन किया। इसी बीच उन्होंने अपने भाषण के दौरान 2 ऐसे बयान दे दिए, जो कि चर्चा का विषय बन गए हैं।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के मगध महिला कॉलेज में महिमा छात्रावास का उद्घाटन किया। इसी बीच उन्होंने अपने भाषण के दौरान 2 ऐसे बयान दे दिए, जो कि चर्चा का विषय बन गए हैं। वहीं नीतीश कुमार ने समलैंगिकता पर बयान देते हुए कहा कि लड़का-लड़का शादी करेगा तो बच्चा कहां से पैदा होगा?

दरअसल, नीतीश कुमार सोमवार को पटना के गांधी मैदान स्थिति मगध महिला कॉलेज के 504 बेड के जी प्लस 7 की तर्ज पर बने महिमा छात्रावास का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में समलैंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि “शादी होगी तभी तो बाल-बच्चे होंगे, बिना स्त्री के कोई पैदा हुआ है? लड़का-लड़का शादी कर लेगा तो कोई पैदा होगा?”

हमारे साथ कोई लड़की नहीं पढ़ती थीः नीतीश कुमार
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम लोग इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे तो एक लड़की नहीं पढ़ती थी। क्या स्थिति थी, इतना खराब लगता था। कोई भी महिला आ जाती थी तो सब लोग खड़ा होकर महिला को देखने लगते थे। ये स्थिति थी उस समय। उन्होंने कहा कि अब देख लीजिए कि इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में कितनी लड़कियां पढ़ रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!