पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी के निधन पर डिप्टी CM तारकिशोर ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Apr, 2021 02:00 PM

tarakishore mourns the death of former minister mevalal chaudhary

तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. मेवालाल चौधरी तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री थे। वे भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहे। उनके निधन से शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र...

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक मेवालाल चौधरी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. मेवालाल चौधरी तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री थे। वे भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहे। उनके निधन से शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!