Edited By Ramanjot, Updated: 08 Feb, 2025 12:24 PM

Bhagalpur Crime News: जानकारी के अनुसार, मामला भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला के नयानगर गांव के रहने वाला मुर्शीद अंसारी के पुत्र मो. मुजफ्फर अंसारी (26) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि...
Bhagalpur Crime News: बिहार के भागलपुर में दो दिन से लापता मिस्त्री का शव एक पोखर में उफनता हुआ मिला। मृतक की बॉडी पर कई जख्म के निशान और कमर पर पत्थर बंधा हुआ था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट हई है।
दो दिन से घर से लापता था मृतक
जानकारी के अनुसार, मामला भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला के नयानगर गांव के रहने वाला मुर्शीद अंसारी के पुत्र मो. मुजफ्फर अंसारी (26) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक दो दिन से घर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, बावजूद उस युवक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही एक पोस्टर जारी कर लोगों से कहा कि कहीं यह युवक दिखे तो सूचना दी जाए।
वहीं आज शुक्रवार की शाम कीर्तनीय के ग्रामीणों ने पोखर में उफनता हुआ एक शव देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस शव को पॉस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद जांच में जुट गई हैं।