सारण में तालाब के निकट से युवक का लहुलुहान हालत में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jun, 2022 06:16 PM

the dead body of a young man was found near the pond in saran

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के पिलुई गांव के निवासियों ने एक शव को देखने के बाद इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त ग्रामीणों से गांव निवासी मुकेश सिंह के 21 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार उर्फ...

छपराः बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव में एक तालाब के पास से गुरूवार को पुलिस ने एक युवक का शव लहुलुहान हालत में बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के पिलुई गांव के निवासियों ने एक शव को देखने के बाद इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त ग्रामीणों से गांव निवासी मुकेश सिंह के 21 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार उर्फ पुट्टू के रूप में की। इस मामले में मृतक की मां मीरा देवी ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में कहा है कि बुधवार की देर रात को उनके मोबाइल फोन पर किसी ने उसके पुत्र की खोजबीन की। जिसके बाद वह घर के बरामदे में जहां मृतक सो रहा था। वहां उसकी तलाश की। लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था।

वहीं आज गुरूवार के तड़के सुबह में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इस बात की जानकारी दी कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को तालाब के पास फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!