'दिल्ली में इस बार बनेगी भाजपा की सरकार', मंत्री मंगल पांडेय का दावा, कहा- आप-दा के करप्शन से जनता परेशान

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Feb, 2025 06:18 PM

this time bjp will form the government in delhi  minister mangal pandey

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय (Minister Mangal Pandey) ने दावा किया कि दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। पांडेय ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी तय...

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय (Minister Mangal Pandey) ने दावा किया कि दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।  

'दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी तय'

पांडेय ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी तय है। पूर्वांचलियों ने इस बार केजरीवाल से अपने अपमान का बदला लेने का मन बना लिया है। बिहारियों, पूर्वांचलियों को दिल्ली का बोझ बताने और कोविड-19 के दौरान उन्हें दिल्ली से भागने के लिए विवश करने वाले केजरीवाल को इस बार वहां की जनता सबक सिखाएगी। मंगल पांडेय ने कहा कि दिल्ली के कुल वोटर्स का करीब 30 प्रतिशत पूर्वांचली वोटर्स हैं, जिन्हें भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर भरोसा है। इन पूर्वांचलियों का बुराड़ी, बादली, संगम विहार, पालम, करावल नगर और पटपड़गंज जैसी 30 से ज्यादा सीटों पर सीधा असर है। दिल्ली में दलित वोटर्स कुल आबादी का लगभग 18 प्रतिशत हैं। इस बार ये सभी पूरी तरह से भाजपा के साथ है।      

'दिल्ली की जनता इस बार केजरीवाल को माफ करने वाली नहीं'

भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्रियों के करप्शन, शराब घोटाले, झूठ-फरेब और अफवाह की राजनीति से दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। यमुना की गंदगी व दुर्दशा का सर्वाधिक असर पूर्वांचलियों पर पड़ा है। दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचली माताएं व बहनें लोक आस्था के महापर्व छठ भी यमुना किनारे जाकर नहीं कर पा रही थी। आप-दा की सरकार ने विगत 10 वर्षों में केवल यमुना मां को हो नहीं पूरी दिल्ली को नरक बना कर रख दिया है। ऐसे में दिल्ली की जनता इस बार केजरीवाल को माफ करने वाली नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!