राजगीर और बोधगया में होंगे पर्यटक पुलिस स्टेशन, सैलानियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Jul, 2022 06:22 PM

tourist police stations will be in rajgir and bodh gaya

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस साल सितंबर तक राजगीर और बोधगया में पर्यटक पुलिस थाना स्थापित करने का निर्देश दिया है।

पटनाः बिहार सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के लिए नालंदा जिले के राजगीर में और गया जिला के बोधगया में पर्यटक पुलिस थाना स्थापित करेगी। एक बयान में इसकी जनकारी दी गई।

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस साल सितंबर तक राजगीर और बोधगया में पर्यटक पुलिस थाना स्थापित करने का निर्देश दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों को उन पुलिसकर्मियों का चयन करने का भी निर्देश दिया गया है, जिन्हें इन थानों में तैनात किया जाएगा। डीजीपी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस आशय का निर्णय लिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!