Edited By Ramanjot, Updated: 05 May, 2026 05:20 PM

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है
Chhapra News: बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में सरयू नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह दुर्गापुर गांव निवासी प्रेम सिंह का पुत्र रौशन कुमार सिंह (24) अपने गांव के समीप से गुजर रहे सरयू नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है