पटना से समस्तीपुर जा रहे RJD विधायक की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर और फिर...

Edited By Nitika, Updated: 23 Dec, 2020 01:15 PM

truck collided with rjd mla car

बिहार में आज एक सड़क हादसे के दौरान राजद विधायक की जान बाल-बाल बच गई। दरअसल, पटना से समस्तीपुर जा रहे राजद विधायक की इनोवा कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

हाजीपुरः बिहार में आज एक सड़क हादसे के दौरान राजद विधायक की जान बाल-बाल बच गई। दरअसल, पटना से समस्तीपुर जा रहे राजद विधायक की इनोवा कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना वैशाली जिले की है, जहां पर मोरवा के राजद विधायक रणवीर साहू पटना से समस्तीपुर किसान गोष्ठी में जाने के लिए अपनी इनोवा गाड़ी से निकले थे। इसी बीच महात्मा गांधी सेतु पर एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं इस हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। बाद में वह किसी अन्य गाड़ी में सवार होकर समस्तीपुर की ओर रवाना हो गए। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!